अक्षरा सिंह की तस्वीर देख फैंस हुए घायल

अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर लैवेंडर कलर की साड़ी में कई तस्वीरें शेयर की हैं।

0
23

भोजपुरी फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने साड़ी लुक से फैंस को दिवाना बना दिया है। अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर लैवेंडर कलर की साड़ी में कई तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने पर्पल ब्रोकेड ब्लाउज के साथ साड़ी को पेयर किया। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए अक्षरा सिंह ने बिंदी के साथ बेहद कम मेकअप किया है और मैचिंग चूड़ियां पहनी हैं।

एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “साड़ियों के साथ मेरे लव अफेयर की कोई सीमा नहीं है।” अक्षरा सिंह की ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर आते ही छा गईं। फैन्स के कमेंट्स की ऐसी बाढ़ आई कि अक्षरा समझ ही गई होंगी कि फैन्स के दिन में उनके लिए प्यार की भी कोई सीमा नहीं है।

जहाँ अभिनेत्री की फोटो देख एक ने लिखा, भोजपुरी शेरनी अक्षरा सिंह है। एक कहाँ, इस अक्षरा सिंह से प्यार है मुझे। वही एक और ने लिखा, आप इतनी हॉट क्यों हो अक्षरा जी। इसके अलावा अन्य ने भी अभिनेत्री की जमकर तारीफ की।