Excise Policy Case: मनीष सिसोदिया आज होंगे कोर्ट में पेश

सीबीआई ने नई शराब नीति को लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के मामले में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है।

0
62

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को कल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वही आज उपमुख्यमंत्री को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) में पेश किया जाएगा। सीबीआई ने नई शराब नीति को लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के मामले में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है।

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रही है। आप समर्थक और कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) मुख्यालय के सामने भी प्रदर्शन करेंगे। इसे लेकर दिल्ली पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। सभी आप नेताओं पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं।

उपमुख़्यमंत्री की गिरफ़्तारी के बाद आप नेताओ ने किया विरोध प्रदर्शन शुरू

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) का विरोध प्रदर्शन शुरू हो चूका है। चंडीगढ़, भोपाल में आम आदमी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। वहीं, दिल्ली के आईटीओ लोकेशन में स्थित आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के मुख्यालय के आसपास दिल्ली पुलिस के द्वारा धारा 144 लगाई गई है। सेंट्रल दिल्ली के आसपास अर्ध सैनिक बलों और दिल्ली पुलिस के जवानो को तैनात किया गया है।

वही, दूसरी तरफ इस गिरफ्तारी के बाद कई नेताओ के बयान भी सामने आने लगे है। इसी बीच दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने कहा कि, जिस तरह से मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी हुई और अडानी से यारी जारी है। यह सवाल उठाता है कि देश में लोकतंत्र खत्म हो चुका है। यह सारे मंत्रियों को गिरफ्तार कर लें उसके बाद भी सरकार और लड़ाई भी चलेगी। वह बताएं कि उन्होंने छापे किए उसमें क्या मिला?

बता दे कि, दिल्ली में शराब नीति मामले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हो गई है। दिल्ली में पार्टी कार्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी के नेता काला रिबन बांधकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान आप कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

वहीं, पुलिस ने आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे आप पार्टी कई नेताओ को अपने हिरासत में ले लिया है। जिस पर पुलिस का कहना है कि, इलाके में धारा 144 लागू है और प्रदर्शन की इजाजत नहीं है।