इटावा: आसमान में जगमगाता हुआ गुब्बारा जमीन पर गिरा, लोगों ने देखा तो रह गए दंग

0
47

यूपी के इटावा (Etawah) में आसमान में अचानक से कुछ लोगों ने एक जगमगाता हुआ गुब्बारा देखा। तभी अचानक से गुब्बारा आसमान से नीचे के तरफ जा गिरा। वहीं आसपास के लोग दौड़कर गुब्बारे के पास पहुंचे और उन्होंने गुब्बारे को देखा तो दंग रह गए।

गुब्बारे में जल रही थी रंग बिरंगी लाइटे

इटावा (Etawah) जिले में अचानक से आसमान में जगमगाता हुआ एक गुब्बारा जमीन पर नीचे आ गिरा। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़ कर पहुंचे और उन्होंने पूरे मामले के बारे में पुलिस को जानकारी दी। बताते चले कि मामला गुरुवार के देर रात का है। यहां बलरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बाऊथ मे कुछ लोगों की नजर आसमान में जगमगाते हुए एक गुब्बारे पर पड़ी। गुब्बारा धीरे-धीरे जमीन पर आने लगा। ऐसा देख ग्रामीण गुब्बारे के पास दौड़कर पहुंचे जहां पर उन्होंने गुब्बारे को बारीकी से अपनी आंखों से देखा। काफी देर तक ग्रामीण हैरत में पड़ गए कि आखिरकार यह गुब्बारा यहां कैसे आ गया और इसमें लाइट कैसे जगमगा रही हैं। वही इस मामले की जानकारी जब पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची जहां पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया।

गुब्बारे के अंदर लगी थी डिवाइस

बलरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बाऊथ मे आसमान से जगमगाता हुआ गुब्बारा जमीन पर गिरने के बारे में जब पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जहां पुलिस ने डिवाइस को बारीकी से देखा तो उस डिवाइस पर मेड इन कोरिया लिखा हुआ था और उस पर चीनी या फिर कोरिया भाषा में कुछ पॉइंट लिखे हुए थे। ऐसा देख पुलिस भी हैरत से पड़ गई आखिरकार आसमान से जगमगाती हुई यह डिवाइस क्या है। लेकिन उस डिवाइस पर इंग्लिश में WEATHER लिखा हुआ था। इससे अनुमान लगाया गया कि मौसम विज्ञान से संबंधित यह डिवाइस हो सकती है। काफी देर तक पुलिस डिवाइस के बारे में जांच पड़ताल करती रही लेकिन उसको यह पता नहीं चल सका कि यह डिवाइस कहां से आई बाद में पुलिस ने इस मामले की अपने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी और डिवाइस को अपने कब्जे में ले लिया।