इटावा: बीजेपी में शामिल हुए लोगों को लेकर सपा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

0
38

यूपी के इटावा (Etawah) में भारतीय जनता पार्टी का कई लोगों ने दामन थाम लिया जिसको लेकर समाजवादी पार्टी के तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया और कहा कि उनके पार्टी से कोई भी व्यक्ति बीजेपी में शामिल नहीं हुआ।

बीजेपी के बाद सपा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

इटावा (Etawah) में समाजवादी पार्टी से जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य उर्फ बबलू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का पार्टी कार्यालय पर आयोजन किया। इस आयोजन के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए लोगों को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का रही है कि समाजवादी पार्टी से कई लोग उनकी पार्टी में शामिल हुए हैं इसको लेकर हम उनको जानकारी दे देते हैं कि समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता नेता बड़ा सक्रिय है और वह पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में नहीं गया है। यह लोग भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। जो लोग भाजपा में शामिल हुए हैं वह पहले से ही भाजपा के लिए काम कर रहे थे। भाजपा कार्यालय में इतनी जगह नहीं है कि एक साथ हजारों लोग बैठ सके यह लोग हमेशा से झूठ बोलते हैं।

सपा का सक्रिय नेता है तो दिखाएं रसीद

आपको बताते चलें कि सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामशंकर कठेरिया के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि कई अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। जिसमें सैकड़ो लोग शामिल हैं। इन सब को लेकर सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य ने कहा है कि अगर कोई भी समाजवादी पार्टी से सक्रिय नेता भाजपा में गया है तो वह सपा की सक्रिय रसीद दिखा सकता है। बीजेपी ने दावा किया था कि 90% सपा के लोग पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। सपा जिला अध्यक्ष के द्वारा की गई प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए और जमकर निशाना साधने का काम किया गया। इस दौरान उदयभान सिंह यादव, कोषाध्यक्ष ब्रजेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष चच्चू शुक्ला, अनवार वारसी, आलोक दीक्षित,जिला मीडिया प्रभारी विक्की गुप्ता आदि मौजूद रहें।