इटावा: सपा नगर अध्यक्ष ने इंडिया गठबंधन की जीत के लिए पांच दिवसीय रुद्राभिषेक का किया आयोजन

0
6

यूपी के इटावा (Etawah) में समाजवादी पार्टी से एक क्षेत्र से नगर अध्यक्ष ने इंडिया गठबंधन की जीत को लेकर रुद्राभिषेक का आयोजन किया है। नगर अध्यक्ष का कहना है कि इंडिया गठबंधन की जीत के लिए रुद्राभिषेक किया जा रहा है।

5 दिन के लिए किया जा रहा है रुद्राभिषेक

देश में सातवें में और आखिरी चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। जिसमे यूपी की कई लोकसभा सीट है शामिल है। वही उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के तहत चुनावी मैदान में मौजूद है। इंडिया गठबंधन की जीत के लिए इटावा (Etawah) जिले के बकेवर में रहने वाले समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी ज्वाला प्रसाद अपने परिवार के साथ वन खंडेश्वर महादेव मंदिर पर रुद्राभिषेक के लिए 5 दिन के लिए बैठ गए हैं। इस दौरान उनके समर्थक भी उनका पूरा साथ दे रहे हैं और उनका हौसला बुलंद कर रहे हैं।

इंडिया गठबंधन की जीत के लिए भगवान से की कामना

इंडिया गठबंधन की जीत के लिए सपा के नगर अध्यक्ष के द्वारा पांच दिवसीय रुद्राभिषेक का आयोजन किए जाने के मामले में नगर अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद कठेरिया ने जानकारी देते हुए बताया है कि बीजेपी की सरकार से लोग काफी परेशान हो चुके हैं देश में बदलाव का लोग इंतजार कर रहे हैं। देश में बदलाव के लिए समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही है। भोलेनाथ से बस यही प्रार्थना करने आए हैं और रुद्राभिषेक इसलिए कर रहे हैं कि इंडिया गठबंधन की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बने और यूपी में सबसे ज्यादा से ज्यादा समाजवादी पार्टी सीटें जीतने का काम करें। जब तक परिणाम घोषित नहीं हो जाते हैं तब तक हमारा रुद्राभिषेक जारी रहेगा हमारा साथ हमारे परिवार के लोग और समर्थक दे रहे हैं।