इटावा: सामान लेकर जा रहा ई रिक्शा पलटा, चालक की मौत दूसरा घायल

0
17

यूपी के इटावा (Etawah) में हाईवे पर जा रहा ई रिक्शा दुर्घटना का शिकार हो गया। इस हादसे में ई रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा। 

सामान लेकर जा रहा था ई रिक्शा चालक

इटावा (Etawah) जिले में ई रिक्शा पलटने के बाद एक चालक की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पता चला है कि फतेहपुर जिले के रहने वाला एक व्यक्ति ई रिक्शा से इटावा आया हुआ था और वह अपने साथी के साथ ई रिक्शा पर सामान को लोड करके अपने घर जा रहा था। तभी अचानक से बकेवर इलाके में नेशनल हाईवे 2 पर ई रिक्शा अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया इस दुर्घटना में विकलांग चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ ही गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

बकेवर इलाके के कंचन गैस गोदाम के पास नेशनल हाईवे 2 पर एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट जाने की जानकारी जैसे ही नजदीकी थाने की पुलिस को हुई वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां ई रिक्शा में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला गया। जिसमें से ई रिक्शा चला रहा है विकलांग चालक की मौके पर मौत हो गई। जब भी उसके साथ में मौजूद एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भिजवा दिया गया है जबकि मृतक के शव को सब्जी में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही इस हादसे के बारे में परिवार के लोगों को जानकारी भी दे दी गई है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम का मातम छा गया।