इटावा: श्रद्धालुओं से चोरी करने वाली 14 महिलाएं गिरफ्तार

0
39

यूपी के इटावा (Etawah) में पुलिस ने 14 ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार करने का काम किया है जो कि श्रद्धालुओं को चोरी की घटनाओं का शिकार बना रही थी। इनके पास से पुलिस ने लाखों रुपए का माल बरामद किया। पकड़ी गई महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

मंदिरों पर श्रद्धालुओं को बनाया जाता था चोरी का शिकार

इटावा (Etawah) जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के आदेश के बाद जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की लगातार कोशिश की जा रही है। इसी कोशिश के चलते बकेवर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बकेवर पुलिस के द्वारा 14 ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है जो की मंदिरों पर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। बताते चलें कि 13 अप्रैल 2024 को बकेवर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिसमें पता चला था कि 10 से 11 महिलाओं की चेन और मंगलसूत्र चोरी हो गए हैं। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेना शुरू कर दिया। पुलिस लखना में स्थित मां कालका मंदिर पर पहुंची। यहां पुलिस से पुलिस से 14 अंतर्जनपदीय महिलाओं को गिरफ्तार करने का काम किया है। जो कि श्रद्धालुओं के साथ चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रही थी।

एसएसपी ने पकड़ी गई महिलाओं के बारे में दी जानकारी

बकेवर पुलिस के द्वारा 14 अंतर्जनपदीय महिलाओं को गिरफ्तार किए जाने को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पूरे मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमारे पुलिस ने 14 महिलाओं को गिरफ्तार करने का काम किया है जो कि मंदिरों पर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का काम कर रही थी। जिनमे 6 महिलाएं आगरा की है, दो महिलाएं अलीगढ़ की है, दो महिलाएं उन्नाव की है, चार प्रयागराज की है। इनके पास से 11 मंगलसूत्र और चेन बरामद किए गए हैं। जिनकी कीमत 8 लाख के करीब है। पकड़ी गई महिलाएं बड़ी चालाकी के साथ चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का काम करती थी। पकड़ी गई महिलाओं में से कुछ महिलाओं का तो आपराधिक इतिहास भी सामने निकल कर आया है। वहीं एसएसपी ने कहा कि हमारी पुलिस ने बड़ा ही है अच्छा सराहनीय कार्य किया है। पुलिस टीम का उत्साहवर्धन बढ़ाने के लिए टीम को ₹20000 का इनाम दिया जाता है। वही पकड़ी गई महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें जेल तक पहुंचाने का काम किया जा रहा।