earthquake: तुर्की और सीरिया के बाद अब न्यूज़ीलैंड की धरती कांपी

न्यूजीलैंड में लोअर हट से 78 किमी उत्तर पश्चिम में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

0
104

Earthquake: तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के बाद अब ऑस्‍ट्रेलिया महाद्वीप के दक्षिण में स्थित देश न्यूजीलैंड (New Zealand) भी भूकंप आया है। न्यूजीलैंड में आज दोपहर को 6.1 तीव्रता से भूकंप आया है।

भूकंप की गतिविधियों की सूचना देने वाली एजेंसी EMSC ने बताया कि, न्यूजीलैंड (New Zealand) में लोअर हट से 78 किमी उत्तर पश्चिम में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यहां रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है।

न्यूजीलैंड में साइ‍क्‍लोन की वजह से भारी बारिश और बाढ़ आ गई

न्यूजीलैंड (New Zealand) में हफ्तेभर से समुद्री तूफान “साइ‍क्‍लोन गेब्रियल” का खतरा मंडरा रहा था। इस साइ‍क्‍लोन की वजह से यहां कई शहरों में भारी बारिश हुई और बाढ़ आ गई। हालत इतने विकट हो गए सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी। यहां 6 क्षेत्रों में आपातकाल लागू कर दिया गया है।

समुद्री तूफान के चलते न्यूजीलैंड में बहुत ऊंची लहरें उठ रही हैं और तेज बारिश भी हो रही है। जिसके कारण भूस्खलन का खतरा हो गया है। वहीं, बाढ़ से बड़ी संख्‍या में घर-मकानों को क्षति पहुंची है।

हमारा देश सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है: कीरन मैकअनल्टी

न्यूजीलैंड के आपातकालीन प्रबंधन मंत्री कीरन मैकअनल्टी (Kieran McAnulty) ने समुद्री तूफान के बारे में बात करते हुए कहा, “यह एक अभूतपूर्व घटना है जिसका उत्तरी द्वीप के अधिकांश हिस्सों में बड़ा प्रभाव पड़ रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि, “हमारा देश सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है, यहां लोग व्यापक बाढ़, फिसलन और सड़कों और बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान से जूझ रहे हैं। हजारों घरों की बिजली गुल है।”