अंडमान -निकोबार द्वीप समूह में भूकंप से हिल गयी धरती

भूंकप से अभी तक किसी तरह की जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है लेकिन, सरकार और प्रशासन पूरे हालातों पर नजर बनाए हुए है।

0
22

अंडमान-निकोबार (Andaman-Nicobar) द्वीप समूह में भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए हैं। भूंकप का यह जोरदार झटका बीती रात महसूस किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 नापी गई है।

जर्मन रिसर्च फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) के अनुसार, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भूंकप का केंद्र 10 किमी की गहराई पर था। हालांकि, भूंकप से अभी तक किसी तरह की जान-माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है लेकिन, सरकार और प्रशासन पूरे हालातों पर नजर बनाए हुए है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में देर रात करीब 12 बजकर 53 मिनट पर ये तेज़ झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि यह भूकंप रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का था। वहीं, भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए थे। हालांकि भूकंप से किसी तरह की जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

वही दूसरी तरफ शुक्रवार सुबह करीब 08 बजकर 50 मिनट पर अरुणाचल प्रदेश के सियांग में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। अरुणाचल प्रदेश में आए भूकंप की तीव्रता 4.0 दर्ज की गई थी। नेशनल सेंटर ऑर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी।