दिल्ली एनसीआर में नशे के सौदागर को पुलिस ने धर दबोचा

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट थाना कौशांबी के अंतर्गत पुलिस टीम ने आनंद विहार बॉर्डर पर दिल्ली के दो गांजा तस्करों को गिरफ्तारी की है। थाना कौशांबी टीम ने गिरफ्तार तस्कर से 3 किलो अवैध गांजा बरामद किया। राजधानी दिल्ली के न्यू सीमा पुरी और पुरानी सीमापुरी इलाके के यह गांजा तस्कर आनंद विहार बॉर्डर पर गांजा तस्करी में संलिप्त पाए गए।

0
28

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट थाना कौशांबी के अंतर्गत पुलिस टीम ने आनंद विहार बॉर्डर पर दिल्ली के दो गांजा तस्करों को गिरफ्तारी की है। थाना कौशांबी टीम ने गिरफ्तार तस्कर से 3 किलो अवैध गांजा बरामद किया। राजधानी दिल्ली के न्यू सीमा पुरी और पुरानी सीमापुरी इलाके के यह गांजा तस्कर आनंद विहार बॉर्डर पर गांजा तस्करी में संलिप्त पाए गए। और यह दिल्ली एनसीआर में मादक पदार्थ की सप्लाई कर नशा खोरी का जाल फैला रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की है।

आनंद विहार बॉर्डर पर सप्लाई करने वाले थे तस्कर

पुलिस कमिश्नरेट डीसीपी हिंडन के मुताबिक पुलिस कमिश्नर और थाना कौशांबी को दिल्ली एनसीआर में गांजे की अवैध तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में बड़ी सफलता मिली। ये तस्‍कर दिल्‍ली से आकर आनंद विहार के आसपास इलाके में नशीले पदार्थ की सप्लाई करने में संलिप्त थे। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि वह आनंद विहार इलाके में सप्लाई करने वाले हैं। मुखबिर की सूचना पर थाना कौशांबी पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 3 किलो गांजा बरामद किया है।

आरोपियों की पहचान

डीपी हिंडन पुलिस कमिश्नरेट आरोपियों की पहचान के बारे में बताया कि थाना कौशांबी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी न्यू सीमापुरी दिल्ली और पुरानी सीमा पुरी दिल्ली के रहने वाले हैं। जिसमें एक सलीम उम्र 23 वर्ष पुत्र शमसुद्दीन निवासी नई सीमापुरी का रहने वाला है। और दूसरा आरोपी धीरज पुत्र नरेश पुरानी सीमापुरी दिल्ली का रहने वाला है। धीरज की उम्र 32 बताई गई है। पुलिस ने बताया सलीम पहाड़ी जिला मुरादाबाद गांव पंडित नगला थाना कटघर का रहने वाला है।

पुलिस कार्यवाही

पुलिस ने दोनों गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। वैधानिक कार्रवाई थाना कौशांबी टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त से तीन किलो गांजा बरामद किया है।