द्रौपदी मुर्मू अपने पांच दिवसीय हिमाचल दौरे पर माता तारा देवी मंदिर में की पूजा – अर्चना

मंगलवार को शिमला के प्रमुख धार्मिक स्थल तारादेवी मंदिर का दौरा किया और वहां पूजा-अर्चना की। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी माैजूद थे।

0
21

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने अपने पांच दिवसीय हिमाचल प्रदेश दौरे के दाैरान आज यानि मंगलवार को शिमला के प्रमुख धार्मिक स्थल तारादेवी मंदिर का दौरा किया और वहां पूजा-अर्चना की। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी माैजूद थे। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल (Shiv Pratap Shukla) भी इस अवसर पर उपस्थित थे। माता तारा देवी मंदिर जाने वाली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) देश की पहली राष्ट्रपति हैं।

उन्होंने मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित भंडारा ग्रहण किया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। इससे पूर्व राष्ट्रपति ने शिमला स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल संकटमोचन मंदिर में पूजा-अर्चना की। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा ने राष्ट्रपति को मंदिर के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर, राज्यपाल ने राष्ट्रपति को रामदरबार की प्रतिमा भी भेंट की।