बलिया से दर्जनों लोग हज यात्रा के लिए निकले

हर मुस्लिम महिला व पुरुष अपने जीवन में एक बार हज यात्रा जाने की तमन्ना जरूर रखता है।

0
174

ख़बर यूपी के बलिया से है, जहाँ दर्जनों लोग हज यात्रा के लिए निकले, इसका धार्मिक महत्व और इससे जुड़े नियम जाने। इस्लामिक समुदाय में हज एक तीर्थ यात्रा है और हर मुस्लिम महिला व पुरुष अपने जीवन में एक बार हज यात्रा जाने की तमन्ना जरूर रखता है। सऊदी अरब के ​पवित्र शहर मक्का में हज यात्रा शुरू हो गई है।

इस अवसर पर बलिया से दर्जनों लोग रवाना हो चुके हैं और इसमें शामिल होने के लिए दुनियाभर से हजारों की संख्या में हज यात्री यहां पहुँचते हैं। इस्लाम में हज यात्रा को विशेष महत्व और प्रत्येक मुस्लिम की तमन्ना होती है कि वह अपने जीवन में एक बार हज यात्रा पर जरूर जाए। मुस्लिम समुदाय के लिए मक्का ऐतिहासिक तीर्थ स्थल है और यहां से हज यात्रा की शुरुआत होती है।