डीएम ने NHAI एवं सेतु निगम द्वारा राम वनगमन मार्ग के कार्यो में तेजी से प्रगति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

डीएम ने समीक्षा के दौरान एन0एच0-2 के चौड़ीकरण कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर प्रकट की नाराजगी

0
68

यूपी के कौशाम्बी डीएम सुजीत कुमार ने सम्राट उदयन सभागार में एन0एच0ए0आई0 (NHAI) एवं सेतु निगम के द्वारा जनपद में किये जा रहें कार्यों तथा राम वनगमन मार्ग की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

डीएम ने समीक्षा के दौरान एन0एच0-2 के चौड़ीकरण कार्य में अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए एन0एच0ए0आई0 (NHAI) के अधिकारियों को तेजी से प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दियें।

उन्होंने निर्माणाधीन सेतु, शुजातपुर के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान उप जिलाधिकारी, सिराथू को भूमि से सम्बन्धित आ रही समस्याओं को निस्तारित करने के निर्देश दियें। उन्होंने सेतु निगम के अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दियें। उन्होंने राम वनगमन मार्ग की प्रगति की समीक्षा के दौरान भूमि अधिग्रहण के तहत परिसम्पत्तियों के मूल्यॉकन में अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए अधिशासी अभियंता को भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि एक ए0ई0 को भी नामित किया जाय।

DM-Instructed

इस अवसर पर एडीएम जयचन्द्र पाण्डेय, प्रभागीय वनाधिकारी डॉ0 राम सिंह यादव एवं सभी उप जिलाधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहें।