राजगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर से 110036 मतों से पीछे चल रहे मध्य प्रदेश के पू्र्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 24 घंटे में ही अपने बयान से पलट गए। सोमवार को दिग्विजय सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर सवाल उठाया था। मगर आज यानि मंगलवार को उन्होंने यू-टर्न ले लिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने वाला है। अगर ऐसा होगा तो उनमें अंदरूनी लड़ाई शुरू हो जाएगी।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘मैं मल्लिकार्जुन खरगे को बधाई देना चाहता हूं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है और राहुल गांधी को बधाई दूंगा कि यह अपनी विचारधारा के प्रति उनका प्रयास, मेहनत और प्रतिबद्धता है। यह उसकी जीत है। किसी भी हालत में भाजपा को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने वाला है और अगर ऐसा होगा तो उनमें अंदरूनी लड़ाई शुरू हो जाएगी।’
वही सोमवार को दिग्विजय सिंह ने ईवीएम की विश्वासनीयता पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि अगर भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिलती हैं तो वह ईवीएम के कारण मिलेंगी, जनता ने उनके पक्ष में वोट नहीं किया।