क्या वास्तव में भगवान श्रीकृष्ण की थी 16 हजार पत्नियाँ, जाने इससे जुडी कथा

0
58

श्रीमदभगवदगीता में भगवान श्री कृष्ण से जुडी कई लीलाओं का वर्णन मिलता है। इनमें से एक लीला के वर्णन में भगवान श्री कृष्ण की 16 हजार पत्नी होने का भी जिक्र मिलता है। सनातन धार्मिक शास्त्रों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण की 8 पत्नियां थी। इनके नाम क्रमश रुक्मणि, जाम्बवन्ती, सत्यभामा, कालिन्दी, मित्रबिन्दा, सत्या भद्रा और लक्ष्मणा था। वास्तव में क्या भगवान श्री कृष्ण की 16 हजार पत्नियाँ थी या नहीं इसी से जुडी कथा हम इस लेख में आपको बताने जा रहे है।

नरकासुर नाम का एक राक्षस था। उसने अमरता का वरदान प्राप्ति हेतु 16000 हजार कन्याओं को बंदी बनाकर एक कारागार में डाल रखा था। जब श्री कृष्ण ने नरकासुर का वध किया तो उन्होंने नरकासुर की इन 16100 दासियों को मुक्त कर दिया। मुक्त कराने के बाद सभी कन्याओं ने श्री कृष्ण से अनुरोध किया कि वे उनसे विवाह करें क्योंकि समाज उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगा।

इसलिए उन्होंने भगवान कृष्ण से उन्हें स्वीकार करने का अनुरोध किया क्योंकि कोई भी उनसे विवाह नहीं करेगा और यदि वह उन्हें स्वीकार नहीं करेंगे, तो वे आत्महत्या कर लेंगी। धर्म में फँसे होने के कारण श्रीकृष्ण ने कन्याओं संग केवल विवाह किया था, किन्तु अर्धांगिनी रूप में स्वीकार नहीं किया था। ताकि वे सम्मानजनक जीवन जी सकें और कोई उनका उपहास करने का साहस न कर सके।

उनका सम्मान लौटाने और उन्हें रानी का दर्जा देने के लिए श्री कृष्ण ने उनसे विवाह किया। इस प्रकार उसकी 16,108 पत्नियाँ हो गईं। भगवान कृष्ण की सभी राजकुमारियाँ अत्यंत सुंदर थीं और कृष्ण की सुंदरता पर मोहित थीं। फिर भी, भगवान यौन अपील से उत्तेजित नहीं हुए और इस प्रकार उन्होंने किसी भी राजकुमारी के साथ किसी भी नाजायज रिश्ते में शामिल न होकर अपने पुण्य को पूरी तरह से पूरा किया।