Dharmendra Pradhan: हमारी आर्थिक नीति के कारण देश आत्मनिर्भर बना

बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आज हमने विदेशों में कोविड के टीके भेजे और कोरोना का सफल प्रबंधन किया|

0
65

आज दिल्ली में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का दूसरा दिन है| जिसमें भारतीय जनता पार्टी के तमाम बड़े दिग्गज नेता हिस्सा लेने पहुंचे हैं| इस दौरान केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि,आज हमने विदेशों में कोविड के टीके भेजे और कोरोना का सफल प्रबंधन किया|

साल 2014 में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें स्थान पर थी, अब यह 5वें स्थान पर आ गई है| कोविड महामारी के दौरान हमने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी भूखा न रहे और अनाज वितरित किया|

कार्यकारिणी समिति में तीन प्रस्ताव पारित हुए

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, आज कार्यकारिणी में तीन प्रस्ताव पारित हुए है| आर्थिक और सामाजिक प्रस्ताव पारित हो रहा है| G20 का अलग से प्रस्ताव पारित किया जाएगा| राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पहले सत्र में सामाजिक और आर्थिक संकल्प पत्र पारित हो रहा है|

इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने प्रस्ताव रखा बी मुरलीधर और हरियाणा की सुनीता दुग्गल ने समर्थन किया| उन्होंने कहा कि साढ़े आठ साल में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आत्मनिर्भर समाज बनाने में हम अग्रसर हैं|

लोकल फॉर वोकल हमारी उपलब्धि है

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने साथ ही कहा कि, विश्व की कठिन परिस्थिति में हम आगे बढ़े हैं, स्वदेशी टीका लोगों को लगाया है| 2014 में हमारी अर्थव्यवस्था में दुनिया में दसवीं नंबर पर थे आज पांचवे नंबर पर आए|

कोरोना काल में खाद्य सुरक्षा दी गई, गरीबों को आज भी दिया जा रहा है| विश्व के सकल उत्पादन हमारा योगदान बढ़ा है, GST का कलेक्शन 22 फीसदी बढ़ा है| वस्तुओं की कीमत घटी है| पांच हजार से ज्यादा जन औषधि केंद्र खोले| किसानों के उत्पाद को सटीक मूल्य मिले| लोकल फॉर वोकल हमारी उपलब्धि है|

वर्तमान समय का नौजवान जॉब सीकर नहीं जॉब क्रिएटर बन रहा है

धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने कहा कि, आज देश का नौजवान जॉब सीकर नहीं जॉब क्रिएटर बन रहा है| आत्मनिर्भर योजना और कोरोना काल में पैकेज दिया गया| EWS के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई| राम मंदिर की तिथि घोषित करने के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया गया|

साथ ही कहा कि सामाजिक जाग्रति के तहत हम गुलामी की मानसिकता से बाहर निकले हैं| डिजिटल के क्षेत्र में हम आगे बढ़े हे़ैं| कोविन एप और डिजीटल पेमेंट इसका उदाहरण है| वैश्विक प्रस्ताव भी पारित हो रहा है| जी 20 के सफल नेतृत्व की भी सराहना की|

साथ ही ये भी कहा कि एक समय कुंठित अर्थव्यवस्था के तौर पर जाना जाता था लेकिन अब स्कीम चंद लोगों के लिए नहीं बल्कि सबके लिए हैं|