देवास: शनिवार को पूर्व मंत्री वर्मा एवं हुकम सिंह कराड़ा फूकेंगे चुनावी शंखनाद

शनिवार को देवास जिले के प्रसिद्ध स्थान शनि धाम मंदिर ग्राम लकुंमडी में 10:00 बजे शनि देव भगवान के दर्शन कर कई मंत्री करेंगे पूजा-अर्चना।

0
41

Dewas News: एमपी के देवास में आगामी लोक सभा चुनाव को मद्देनज़र रखते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजसभा सदस्य दिग्विजय सिंह राजा साहब एवं कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा व पूर्व मंत्री हुकम सिंह कराड़ा, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी सहित देवास जिला अध्यक्ष अशोक पटेल, देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के साथ ही सोनकच्छ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत सिंह गोहिल 6 अप्रैल यानि शनिवार को देवास जिले के प्रसिद्ध स्थान शनि धाम मंदिर ग्राम लकुंमडी में 10:00 बजे शनि देव भगवान के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे तथा आगामी लोकसभा चुनाव शाजापुर देवास संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र, राधा किसन मालवीय को विजय बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

पीपलरावां ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राणा एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मंसूरी ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में 6 अप्रैल शनिवार को शनि धाम मंदिर लकुंमडी में पधारने का अनुरोध किया है।