जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली तैयार, विदेशी मेहमानो को परोसा जायेगा खास व्यंजन

इस रात्रिभोज के लिए तैयार की गई व्यंजन सूची में ऐसे व्यंजन शामिल किए गए हैं, जो भारत में मॉनसून के दौरान खाए जाते हैं।

0
17
G-20 summit

जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए देश की राजधानी दिल्ली सजधज कर दुल्हन की तरह तैयार है। जहाँ इस आयोजन में शामिल होने के लिए विश्वभर से कई राजनेता आ चुके है। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक, चीन के प्रधानमंत्री ली क्यांग, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज, बांग्लादेश की पीएम शेख ह​सीना, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो सहित कई बड़े विदेशी राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंच गए है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने तो आते ही पीएम आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उच्चस्तरीय बातचीत की और उनके संग रात्रिभोज किया। वही आये हुए नेताओ के लिए लजीज भारतीय जायकों का स्वाद भी चखने का मौका मिलेगा। इसके लिए बाकायदा लिस्ट भी तैयार हो गई है। विदेशी मेहमानों के लिए दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम सजकर तैयार है।

शिखर सम्मेलन के पहले दिन की समाप्ति के बाद मुर्मू भारत मंडपम में भव्य डिनर की मेजबानी करेंगी। एक अन्य सूत्र ने कहा कि व्यंजन सूची की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन राष्ट्राध्यक्षों को परोसे जाने वाले भारतीय व्यंजनों का स्वाद ऐसा होगा जो उन्हें लंबे समय तक याद रहेगा।

सूत्र ने कहा, ‘विभिन्न प्रकार की मिठाइयां जैसे गुलाब जामुन, रसमलाई और जलेबी आदि परोसे जाने की योजना है।’ हालांकि अधिकारियों ने व्यंजन सूची में शामिल व्यंजनों की सटीक जानकारी नहीं दी, लेकिन उम्मीद है कि इसमें भारतीय पाक कला की वैरायटी यहां विदेशी मेहमानों को देखने को मिलेगी।

जी20 शिखर सम्मेलन स्थल पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से राष्ट्राध्यक्षों और अन्य प्रतिनिधियों के लिए शनिवार को आयोजित किये जाने वाले रात्रिभोज से जुड़े विशेष व्यंजन की सूची तैयार की गई है। इस रात्रिभोज के लिए तैयार की गई व्यंजन सूची में ऐसे व्यंजन शामिल किए गए हैं, जो भारत में मॉनसून के दौरान खाए जाते हैं। जिसकी तैयारियां चल रही हैं और एक लक्जरी होटल समूह के वरिष्ठ प्रबंधक और कर्मचारी भारत मंडपम में रात्रिभोज की व्यवस्था करने में व्यस्त हैं, जहां दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

सूत्रों ने कहा कि औपचारिक रात्रिभोज इस अवसर के लिए विशेष रूप से बनाए गए चांदी के विशेष बर्तन में परोसा जाएगा। एक आतिथ्य सत्कार समूह के एक सूत्र ने बताया, ‘भारत में इस (मॉनसून) मौसम के दौरान खाए जाने वाले व्यंजनों को ध्यान में रखते हुए हमने एक विशेष व्यंजन सूची तैयार की है। व्यंजन सूची में मोटा अनाज आधारित व्यंजन भी शामिल होंगे।’ शिखर सम्मेलन के पहले दिन की समाप्ति के बाद द्रौपदी मुर्मू भारत मंडपम में भव्य रात्रिभोज की मेजबानी करेंगी।

सूत्र ने कहा, ‘विभिन्न प्रकार की मिठाइयां जैसे गुलाब जामुन, रसमलाई और जलेबी आदि परोसे जाने की योजना है।’ उन्होंने बताया कि व्यंजन परोसने वाले कर्मचारी एक विशेष पोशाक पहनेंगे। भारत सरकार की ओर से व्यंजन सूची पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।