दिल्ली पुलिस राहुल गांधी की सुरक्षा घेरा करेगी और स्ट्रांग

3 जनवरी, 2023 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली से उत्तर प्रदेश जायेगी| जिसके लिए कांग्रेस नेताओ और दिल्ली पुलिस के बीच उनकी सुरक्षा को लेकर मीटिंग हुई|

0
74

दिल्ली पुलिस के साथ कांग्रेस दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, राहुल गांधी की सुरक्षा में लगे अर्धसैनिक बल के कमांडेंट और राहुल गांधी के पर्सनल स्टाफ के मध्य शुक्रवार को उनके ऑफिस में काफी देर तक मीटिंग चली| जिसमे उनके सुरक्षा को लेकर बातचीत हुई| मीटिंग में 3 जनवरी को दिल्ली में होने वाली भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा और मज़बूत करने का दिलाशा दिल्ली पुलिस ने दिया है|

राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर हुई बैठक

राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक के आरोपों के बाद 3 जनवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर दिल्ली पुलिस और स्ट्रांग इंतेज़ाम करेगी| दिल्ली पुलिस और कांग्रेस नेताओं के मध्य इस बात को लेकर बैठक हुई| बैठक में दिल्ली पुलिस सिक्योरिटी विंग के अधिकारियों के अलावा ट्रैफिक पुलिस और लोकल पुलिस के अधिकारी भी शामिल थे| साथ में दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी और कांग्रेस मीडिया विंग के लोग शामिल थे|

बता दे कि, 3 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली से उत्तर प्रदेश जाएगी| दिल्ली पुलिस की अलग-अलग विंग सुरक्षा इंतजाम देखेंगी| यह यात्रा जैसे ही लोनी में पहुंचेगी तो सुरक्षा का इंतजाम उत्तर प्रदेश पुलिस देखेगी|