कार दुर्घटना में एक 20 वर्षीय लड़की की मौत पर दिल्ली के एलजी ने जताया दुःख

1 जनवरी यानि रविवार को एक 20 वर्षीय लड़की की कार दुर्घटना से मौत हो गयी| पुलिस ने इस बात की जानकारी दी| उस लड़की की मौत बेहद दर्दनाक तरीके से हुई|

0
95

नए साल यानी रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक 20 वर्षीय लड़की की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मारी और फिर उसे कुछ किलोमीटर तक घसीटते चले गए| जिसके बाद दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने कहा कि, अपराधियों की राक्षसी असंवेदनशीलता से मैं चौक गया हूँ| दिल्ली के एलजी ने अपने ट्वीट में लिखा कि, आज सुबह कंझावला-सुल्तानपुरी में हुए अमानवीय अपराध पर मेरा सिर शर्म से निचे हो गया है और मैं अपराधियों की राक्षसी असंवेदनशीलता से चौक गया हूँ| मैं पुलिस आयुक्त, दिल्ली की देख-रेख कर रहा हूं और उन आरोपियों को पकड़ लिया गया है| फिलहाल सभी बातो पर गहराई से विचार किया जा रहा है| पीड़िता के परिवार को हर रूप में सहायता मिलेगी|

रविवार को एक लड़की की बेहद दर्दनाक तरीके से मौत हुई

पुलिस ने रविवार को बताया कि कार की टक्कर से एक 20 वर्षीय लड़की का निधन हो गया| उस लड़की को कुछ दूर तक गाड़ी घसीटती चली गयी | पुलिस ने बताया कि, इस दर्दनाक घटना के बाद उस लड़की की हालत इतनी बिगड़ गई थी कि घसीटने के बाद उसके कपड़े और उसकी बॉडी का पिछला भाग तक फट गया| दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने भी मामले का संज्ञान लिया और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया| उन्होंने बताया कि, एक लड़की की नग्न लाश मिली और बताया जा रहा है कि कुछ लड़के नशे की हालत में उसकी स्कूटी को कार से टक्कर मार कर कई किलोमीटर तक घसीटते चले गए| यह घटना बेहद दर्दनाक है| इसकी पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए|

उन्होंने बताया कि, उस कार में पांच व्यक्ति थे जोकी नशे में धुत थे| यह घटना बेहद दिलदहला देने वाली है| वहीं, इस घटना के बाद उस लड़की को एसजीएम हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया| शव को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवा दिया गया| इस बीच, संदिग्ध कार का भी पता लगा लिया गया और उन पांचो आरोपियों को पकड़ लिया गया है|