Delhi: टक्‍कर मारकर बाइक सवार को कार ने 3 km तक दौड़ाया, 1 की मौत

दिल्ली पुलिस ने कंझावला की तरह इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है। एक्सीडेंट 29-30 अप्रैल की रात 12 बजकर 55 मिनट पर हुआ।

0
63
delhi

दिल्ली के वीआईपी जिले में कंझावला कांड से मिलता-जुलता एक मामला सामने आया है। दिल्ली में कस्तूरबा गांधी मार्ग टॉलस्टॉय मार्ग के चौराहे पर रेड लाइट पर कार सवार शख्स ने बाइक पर सवार 2 भाइयों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक लड़का उछल कर गिर गया और दूसरा लड़का कार की छत से जा टकराया। हादसे के बावजूद कार सवार युवक कार रोकने के बजाय गाड़ी चलाते रहे। चश्मदीद मोहम्मद बिलाल ने अपने स्कूटर से कार का पीछा किया और वीडियो भी बनाया, वो हॉर्न बजाकर चिल्लाता रहा, लेकिन आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी।

वीडियो में दिख रहा है कि चलती हुई कार की छत पर एक लड़का पड़ा हुआ है। 3 किलोमीटर बाद दिल्ली गेट पर आरोपियों ने दिल्ली गेट के पास छत पर पड़े लड़के को नीचे फेंक दिया और भाग गए। इसके बाद 30 साल के दीपांशु वर्मा की मौत हो गई, जबकि उसकी बुआ का लड़का 20 साल का मुकुल गंभीर रूप से घायल है।

दिल्ली पुलिस ने कंझावला की तरह इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक्सीडेंट 29-30 अप्रैल की रात 12 बजकर 55 मिनट पर हुआ और आरोपी ने 1 बजे घायल को कार से नीचे फेंका। दीपांशु ज्वैलरी की शॉप चलाता था और माता-पिता का इकलौता बेटा था।