Delhi: शादी के लिए मना करने पर लड़के ने ली लड़की की जान

यह घटना अरबिंदो कॉलेज के पास की है। आरोपी ने लड़की पर रॉड से हमला करने के बाद मौके से फरार हो गया है।

0
27

दिल्ली के मालवीय नगर से एक दिल दहला देने वाला खबर सामने आया है। जहाँ दिल्ली के मालवीय नगर में एक लड़की पर रॉड से हमला कर उसे मौत के घाट आरोपी ने उतार दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, रॉड से किए गए इस हमले में लड़की की मौत हो गई है।

पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक लड़की कमला नेहरू कॉलेज की छात्रा है जहाँ से उसने ग्रेजुएशन किया है। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

मिली जानाकरी के मुताबिक, घटना अरबिंदो कॉलेज के पास की है। आरोपी ने लड़की पर रॉड से हमला करने के बाद मौके से फरार हो गया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हमलावर लड़के की उम्र 25 साल के आसपास बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान 28 वर्षीय इरफान के रूप में की है। इरफान दिल्ली के संगम विहार का रहने वाला है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि पीड़िता के परिवार ने इरफान से अपनी बेटी की शादी कराने से मना कर दिया था। परिवार के मना करने के बाद नरगिस ने भी इरफान से बात करना बंद कर दिया था। इरफान इसी बात से गुस्से में था।

बता दें कि नरगिस ने इसी साल डीयू के कमला नेहरू कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया था और वह बीते कुछ समय से मालवीय नगर में स्टेनो की कोचिंग ले रही थी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, यह घटना पार्क में हुई है। घटना में जिस लड़की की हत्या हुई है उसकी उम्र 22 से 23 साल के बीच है। लड़की दिल्ली विश्वविद्यालय के कमला नेहरू कॉलेज में पढ़ती थी। उसके सिर पर रॉड से हमला किया गया है। वही आगे की जांच -पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।