Delhi: 54 साल की महिला का कत्ल, कब्रिस्तान में ले जाकर दफना दी लाश

पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान के आधार पर केस की गुत्थी सुलझा ली है।

0
70

दिल्ली में एक 54 वर्षीय हिंदू महिला की हत्या कर उसे कब्रिस्तान में दफनाने का मामला सामने आया है। बुधवार (11 जनवरी) को पुलिस ने कब्रिस्तान से महिला की लाश को बाहर निकाला। मृतका का नाम मीना है, और उसकी हत्या की गई थी। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

54 वर्षीय महिला की हत्या का आरोप चार लोगों पर लगा है। इनकी पहचान रेहान (नाई), मोबिन खान (ऑटो रिक्शा चालक) नवीन (दर्जी) और सय्यद अली (कब्रिस्तान का केयरटेर) के रूप में हुई है। पता चला है कि चारों ही मुस्लिम है। इस मामले में एक और जानकारी हाथ लगी है। मीना 2 जनवरी से लापता थी और उसके परिजनों ने मंगोलपुरी थाने में शिकायत दी थी।

मोबिन पर था मीना के परिवार को शक

मिसिंग शिकायत मिलते ही पुलिस ने मीना की तलाश शुरू कर दी थी। वहीं मीना के परिवार को मोबिन खान पर शक था। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि उसी ने मीना के साथ कुछ गलत किया है। पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर तफ्तीश शुरू की।

मोबिन ने किया मर्डर का खुलासा

परिवार की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस ने मोबिन को हिरासत में ले लिया और उससे सख्त पूछताछ की। पूछताछ में मोबिन ने पूरे मर्डर केस का खुलासा किया। पुलिस ने अन्य तीन आरोपियों (रेहान, नवीन और सय्यद अली) को भी गिरफ्तार कर लिया है।

क्यों किया मीना का कत्ल?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मीना फाइनेंस का काम करती थी और तीनों आरोपी मीना के लिए ही काम करते थे। तीनों ने पैसों के हिसाब में कुछ गड़बड़ी की थीं और ये बात मीना को पता चल गई थी। सूत्रों ने बताया कि मीना ने तीनों पर पैसे लौटाने का दबाव बनाया था। इसी वजह से मीना का कत्ल किया गया।