इस विटामिन की कमी से शरीर में हो सकती है बड़ी समस्या

विटामिन B12, अगर आपके शरीर में इसकी कमी हो जाए तो आपका शरीर बीमारियों का घर बन सकता है।

0
38

आज के समय में लोग इन दिनों की लाइफस्टाइल से जुड़ी कई बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। आजकल लोग जंक फूड, ऑइली फूड खाना काफी पसंद करने लगे हैं। जिसका खामियाजा हमारा शरीर चुकाता है। अक्सर बाहर का खाना खाने के कारण से हमारे शरीर में कई विटामिन और पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इन्हीं विटामिन में से एक है विटामिन B12, अगर आपके शरीर में इसकी कमी हो जाए तो आपका शरीर बीमारियों का घर बन सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं। B12 की कमी से आपके पूरे शरीर पर सफेद दाग आ सकते हैं। जी हां! बिल्कुल सही सुना आपने। तो चलिए आपको बताते हैं इस विटामिन की कमी से आपके शरीर में कौन- कौन सी परेशानियां हो सकती हैं।

सफेद दाग की समस्या

सफेद दाग जिसे विटिलिगो भी कहते हैं। अगर आपके शरीर में विटामिन B12 की कमी हुई तो ये समस्या पैदा होती है। विटिलिगो हाइपरपिग्मेंटेशन के विपरीत है। विटिलिगो यानि सफ़ेद दाग तब होता है जब शरीर में मेलेनिन की कमी हो जाती है। इस वजह से जगह-जगह पर सफेद दाग बनने लगता है। विटिलिगो की समस्या आमतौर पर शरीर के उन हिस्सों पर होती है जो सूर्य की रोशनी के सीधे संपर्क में आते हैं। आपकी स्किन, हाथ, पैर और गर्दन पर इसका असर ज़्यादा हो सकता है।

vitamin

बालों का झड़ना

सेहतमंद बालों के लिए आपके शरीर में विटामिन B12 भरपूर मात्रा में होना चाहिए। अगर शरीर में इसकी कमी हुई तो आप कितनी भी कोशिश कर लें आपका हेयर फॉल नहीं रुकेगा। ऐसे में अगर आपके बाल ज्यादा तेजी से झड़ रहे हैं तो हो सकता है आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो गई हो।

इनफर्टिलिटी की समस्या

विटामिन B12 की कमी से पुरुषों और महिलाओं दोनों को इनफर्टिलिटी की समस्या से गुजरना पड़ सकता है। दरअसल, विटामिन B12 की कमी होने पर बढ़े हुए होमोसिस्टीन स्तर (होमोसिस्टीन टेस्ट खून में मौजूद होमोसिस्टीन एमिनो एसिड की मात्रा को मापता है ) के कारण गाढ़े खून से भ्रूण को नुकसान हो सकता है। जिस वजह से इनफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है।

 vitamin

B12 की कमी से रेड ब्लड सेल्स नहीं बनते

हमारे नर्वस सिस्टम को हेल्दी बनाएं रखने के लिए भी विटामिन B12 बहुत जरूरी है। अगर आप वेजिटेरियन हैं या और विटामिन B12 का सप्लीमेंट नहीं लेते हैं तो आपने इसकी कमी ज़्यादा हो सकती है। साथ ही अगर आपमें कोई डिसऑर्डर है, तो आप भी इस विटामिन की कमी से जूझ सकते हैं। इसकी कमी से रेड ब्लड सेल्स नहीं बनते हैं जिससे खून की कमी होने लगती है। इस वजह से आपको एनीमिया हो सकता है।

विटामिन B 12 की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में अंडे, दूध, दही, केले, बादाम, टमाटर, टोफू, स्प्राउट्स, मशरूम,मछली और मांस जैसे विटामिन बी12 से भरपूर आहार को शामिल करें। यदि आपके शरीर में विटामिन B12 की कमी बहुत ज़्यादा हो गई है तो चिकित्सक से मिलें और उनके द्वारा बताए गए विटामिन B12 सप्लीमेंट्स लें।

 vitamin

Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पूर्व डॉक्टर से परामर्श ज़रूर ले।