दमोह: शख्स ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट

वहीं घटना की सूचना मिलते ही हिंडोरिया थाना प्रभारी अमित गौतम स्टाफ सहित मौके पर पहुंच गए। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

0
10

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां हिंडोरिया थाना क्षेत्र के रोणा पटना गांव में एक शख्स ने पत्नी और बेटी की हत्या के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली है। दरअसल, मनोज पटेल नाम के व्यक्ति ने पहले पत्नी सोमा बाई और बेटी वेदिका की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही हिंडोरिया थाना प्रभारी अमित गौतम स्टाफ सहित मौके पर पहुंच गए। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

दरअसल पूरा मामला दामोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के रोणा गांव का है। यहां शुक्रवार की देर शाम एक हृदय विदारक मामला सामने आया है। मानसिक रूप से बीमार एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद फांसी के फंदे पर लटक गया और आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर एएसपी संदीप मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान मनोज पटेल पिता कोमल पटेल के रूप में हुई है। वह मानसिक रूप से बीमार था। इस वजह से मनोज को उसके माता-पिता कभी अकेला नहीं छोड़ते थे।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की देर शाम मनोज के पिता कोमल पटेल खेत पर गए थे। इस दौरान मनोज की एक बेटी भी उनके साथ गई हुई थी। दूसरी बेटी गांव में कहीं खेल रही थी। मनोज की मां भी घर पर नहीं थी। घर में केवल पत्नी सोमा बाई पटेल और उसकी छोटी बेटी देविका पटेल मौजूद थी। इसी बीच मनोज ने घटना को अंजाम देकर खुद को भी खत्म कर लिया। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। साथ ही घटनास्थल को सील कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में फोरेंसिक टीम भी जांच करेगी।