चलती रेलगाड़ी में जोड़े ने कर दी ऐसी हरकत, वजह जान हो जायेंगे हैरान

चलती ट्रेन में एक जोड़े की शादी का वीडियो सामने आया है, जो की इंटरनेट पर तेज़ी वायरल हो रहा है।

0
47

सोशल मीडिया पर आये दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होती रहती है। जिसमे कुछ ऐसी मज़ेदार वीडियो देखने को मिलती जिसे देख हर व्यक्ति हैरान हो जाता है। अब ऐसी ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है। जिसे देख हर कोई हैरान नज़र आ रहा है।

दरअसल, चलती ट्रेन में एक जोड़े की शादी का वीडियो सामने आया है, जो की इंटरनेट पर तेज़ी वायरल हो रहा है। वीडियो, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। जहाँ वीडियो में देखा जा सकता कपल चलती ट्रेन में वरमाला पहनाते हुए नज़र आ रहे है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की की मांग में ढेर सारा सिंदूर भरा हुआ है और फिर लड़का-लड़की दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाते हैं। लड़की माला पहनने के बाद लड़के का पैर भी छूती है। ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री कपल का वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहे है।

couple

जयमाला पहनने के बाद भावुक दुल्हन को दूल्हे को गले लगाते हुए भी देखा गया। फिर, लड़के ने लड़की के गले में मंगलसूत्र बाँध दिया और भीड़ ने उनका उत्साहवर्धन किया। घटना के बारे में अभी किसी अन्य विवरण की पुष्टि नहीं की जा सकी है। इस अनोखी शादी के वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के खूब कमेंट्स करते नज़र आ रहे है।