मशहूर होने के चक्कर में कपल ने की सारी हदे पार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक कपल सीट पर बैठा हुआ है। लड़का अपना जूता निकालता है और लड़की उसमें कोल्ड ड्रिंक डाल देती है।

0
43

आजकल का समय ऐसा आ गया है, जहाँ हर कोई मशहूर होना चाहता है। वही मशहूर होने के चक्कर कुछ ऐसा कर बैठता है, जिसे देख हर कोई हैरान हो जाता है। अब ऐसा ही कुछ अजीबो – गरीब सा कारनामा एक कपल ने किया है, जिसे देख लोग बेहद हैरान नज़र आ रहे है। जी हां! इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसे यूजर्स के द्वारा खूब देखा जा रहा है।

जैसे की हम अपने पैरो में जुते का इस्तेमाल उसे पहनने के लिए करते है, अब आप सोच रहे होंगे की हम कैसी बात आपको बता रहे है। खैर आपका सोचना भी लाजमी है, यह तो हर कोई जानता है। हम जूतों का उपयोग उसे पहनने के लिए करते है, लेकिन एक कपल ने इन जूतों का इस्तेमाल कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए कर रहे हैं।

जी हां! दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक कपल सीट पर बैठा हुआ है। लड़का अपना जूता निकालता है और लड़की उसमें कोल्ड ड्रिंक डाल देती है। इसके बाद लड़का एक पाइप के जरिए जूते में डाला हुआ वह कोल्ड ड्रिंक पीने लगता है। कुछ देर बाद लड़की भी उसी पाइप से वही कोल्ड ड्रिंक पीने लगती है। जहाँ इन कपल के इस कारनामे को देख लोग बेहद हैरान नज़र आ रहे है। वही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला हुआ है।

वही इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ये रील के नशे में पता नहीं क्या-क्या तमाशा करेंगे और ज्यादातर ये मेट्रो में क्यू करते हैं? पता नहीं लोग इसको भी व्यूज देते हैं। कुछ हटके करना मतलब बस कल्पना से परे है। वही एक दूसरे यूजर ने लिखा, ये वो गधे लोग हैं जो फेमस होने के चक्कर में कुछ भी कर सकते हैं। इनके अलावा अन्य यूजर्स भी उसपर अपनी -अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नज़र आ रहे है।