नीट एग्जाम पर जारी विवाद, सड़को पर उतरी कांग्रेस पार्टी

पार्टी कार्यकर्ता नीट परीक्षा को कैंसिल कर दुबारा परीक्षा करवाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे है।

0
11

नीट विवाद को लेकर कांग्रेस आज सभी राज्यों के मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली से लेकर लखनऊ और जयपुर से लेकर जम्मू तक कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर हैं। कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस की बैरिकेडिंग पार करके आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान पुलिस से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की भी हुई।

राजधानी दिल्ली में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिवेन्द्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता नीट परीक्षा को कैंसिल कर दुबारा परीक्षा करवाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी दफ्तर की ओर मार्च भी किया लेकिन पुलिस की भारी तैनाती के बीच में उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here