यूपी के मेरठ में फिरौती के लिए सिपाही के 6 वर्षीय बेटे की हत्या

रविवार सुबह करीब 8 बजे उनका छह वर्षीय बेटा पुनीत घर के बाहर खेलते समय गायब हो गया। बाद में, यादव को 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग वाला पत्र मिला।

0
20

Meerut: इंचौली पुलिस स्टेशन के धनपुर गांव में फिरौती के लिए एक सिपाही के छह वर्षीय बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी गई, पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यूपी पुलिस के सिपाही गोपाल यादव वर्तमान में सहारनपुर (Saharanpur) में तैनात हैं। रविवार सुबह करीब 8 बजे उनका छह वर्षीय बेटा पुनीत घर के बाहर खेलते समय गायब हो गया। बाद में, गोपाल यादव को 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग वाला पत्र मिला।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने बताया कि शुरुआत में पुलिस ने एक स्थानीय महिला को हिरासत में लिया, जिस पर परिवार ने लड़के का अपहरण करने का आरोप लगाया था। हालांकि, जल्द ही परिवार को लड़के का शव गांव के एक गन्ने के खेत में मिला। सर्किल ऑफिसर नवीना शुक्ला ने पीटीआई को बताया कि पुलिस फिरौती के पत्र की जांच कर रही है।

एसएसपी ने कहा कि पीड़ित के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि लड़के की हत्या “जानबूझकर” की गई है। उन्होंने कहा कि यह हत्या किसी दूसरे परिवार के साथ भूमि विवाद का परिणाम भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पूछताछ के लिए मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें दो महिलाएं हैं।