कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक संपन्न, ये नेता हुए थे शामिल

इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और नवनिर्वाचित सांसद शामिल हुए।

0
4

दिल्ली के अशोका होटल में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज करीब 3 घंटे चली। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और नवनिर्वाचित सांसद शामिल हुए। इस बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर भी अहम चर्चा हुई।

सीडब्ल्यूसी की बैठक में राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया गया। हालांकि राहुल गांधी ने कहा कि वह इस प्रस्ताव पर विचार करेंगे लेकिन उन्हें सोचने के लिए कुछ समय चाहिए। इस बैठक में लोकसभा में जीती और हारी हुईं सीटों पर भी पार्टी नेताओं ने बात की।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘जिन जगहों से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरी, वहां पर पार्टी की सीटें बढ़ी हैं।’ इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी नेताओं को चुनाव में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत हासिल की है। वह इंडी गठबंधन का हिस्सा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here