निकाय चुनाव भरवारी में कांग्रेस पार्टी को मिले 2004 मत, ARO ने दर्शाया 204 मत

हुई शिकायत

0
7
ARO

यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी नगर पालिका परिषद में हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी सोनिया चौधरी को निकाय चुनाव की मतगणना के बाद ARO द्वारा जारी किए गए। प्रारूप में 204 मत दर्शाया गया है, जबकि उन्हें कुल 2004 मत मिले है। जिसकी सूचना कांग्रेस नेताओं को मिली तो उन्होंने इसका विरोध दर्ज कराया।

एआईसीसी सदस्य तमजीद अहमद ने बताया कि उन्होंने ARO एपी सिंह से दूरभाष से बात कर इस पर गंभीर अपत्ति जताई है। उन्होंने बताया कि ARO ने बताया वेबसाइट डाटा में सुधार कर दिया गया है, जिसमे कांग्रेस को 2004 मत मिले हैं, को अंकित किया गया है। प्रारूप 38 में भी सुधार कर त्रुटि सुधार कर निर्गत कर दिया जाएगा।