कांग्रेस शुरू करने जा रही यूपी जोड़ो यात्रा

0
39
Congress

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए अच्छे साबित नहीं हुए। कांग्रेस 5 विधानसभा मैं से एक पर कब्जा कर पाई है। जो कि कांग्रेस के लिए काफी निराशाजनक है। आप कांग्रेस 2024 मैं होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू करने जा रही है।

कांग्रेस यूपी में शुरू करने जा रही यूपी जोड़ो यात्रा

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से यूपी में अपने मजबूत कदम जमाने की कोशिश करने जा रही है। जिसको लेकर कांग्रेस के तरफ से यूपी जोड़ो यात्रा का शुभारंभ होने वाला है। कांग्रेस यह यात्रा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले करने जा रही है। बताया गया है कि यूपी जोड़ो यात्रा का शुभारंभ सहारनपुर से किया जाएगा और यह 25 दिन तक यात्रा चलेगी। इस यात्रा के तहत लोगों को कांग्रेस पार्टी के प्रति जागरूक किया जाएगा बताया जाएगा कि किस तरीके से जब प्रदेश और देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार थी तो तेजी के साथ विकास कार्य किए गए थे लेकिन जब से देश में मोदी सरकार बनी है प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है तब से बेरोजगारी, महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। इससे अगर आप निजात पाना चाहते हैं तो कांग्रेस को अपना कीमती वोट दें।

9 जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा

कांग्रेस पार्टी सहारनपुर से अप जोड़ो यात्रा का शुभारंभ करने जा रही है। इस यात्रा का शुभारंभ 20 दिसंबर से किया जाना है। इस यात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी शामिल हो सकती हैं। इस यात्रा को लेकर बताया गया है कि यह यात्रा यूपी के 9 जिलों से होकर गुजरेगी। जिनमे मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहाँपुर, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, अमरोहा शामिल है। यूपी जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वायनाड से कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी समेत अन्य दिग्गज नेता इस यात्रा में शामिल होंगे। इस यात्रा के बीच कांग्रेस का 28 दिसंबर को स्थापना दिवस भी यात्रा के दौरान मनाया जाएगा। कांग्रेस ने इस यात्रा को लेकर तैयारी भी जोरों पर शुरू कर दी है।