छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों के कैम्प पर नक्सली हमला

नक्सली हमले में सुरक्षा बलों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी जवान सुरक्षित हैं।

0
11

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के कैम्प को निशाना बनाकर हमला कर दिया। नारायणपुर के इरकभट्टी कैंप पर नक्सलियों ने देसी बम और रॉकेट लॉन्चर से हमला बोला। लेकिन सुरक्षाबल बेहद चौकस थे और उन्होंने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। नक्सली हमले में सुरक्षा बलों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी जवान सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार, यह घटना कोहकामेटा थाना इलाके की है। दरअसल, यहां सुरक्षाबलों के जवानों ने कैंप लगाया था। इसी दौरान नक्सलियों ने उनके कैंप पर हमला कर दिया है। जिसके बाद जवानों ने भी हौसला दिखाते हुए जवाबी फायरिंग की। जवानों को भारी पड़ता देख​ नक्सली वहां से भाग निकले। जिसके बाद सभी थाना कैंपों को अलर्ट कर दिया गया। नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार ने की हमले की पुष्टि की है।