चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री पद की इस दिन लेंगे शपथ

नायडू की कैबिनेट में कुल 25 मंत्री बनेंगे जिनमें TDP से 19, जनसेना से 4 और BJP से 2 मंत्री होंगे।

0
8

आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की सरकार बनने जा रही है, बुधवार, 12 जून को चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। विजयवाड़ा के कन्वेंशन सेंटर में चंद्र बाबू नायडू NDA के सभी 164 विधायकों के साथ बैठक की। नायडू की कैबिनेट में कुल 25 मंत्री बनेंगे जिनमें TDP से 19, जनसेना से 4 और BJP से 2 मंत्री होंगे। लोकसभा चुनाव के साथ हुई 175 विधानसभा सीटों की आंध्र प्रदेश विधानसभा में NDA ने एक तरफा जीत दर्ज की। इस चुनाव में TDP के 135 MLA, एक्टर पवन कल्याण की पार्टी जनसेना के 21 MLA और BJP के 11 MLA चुनकर आए।

बैठक के बाद टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा, “भाजपा, जनसेना और टीडीपी के सभी विधायकों ने मुझे एनडीए सरकार में आंध्र प्रदेश का आगामी मुख्यमंत्री बनने के लिए अपनी सहमति दे दी है।” TDP से पार्टी अध्यक्ष अच्चन नायडू, BJP से पुरंदेश्वरी और जनसेना से पवन कल्याण राज्यपाल से मिलने जा रहे है। राज्यपाल को NDA विधायक दल का नेता चुने जाने का प्रस्ताव देंगे। इसके बाद राज्यपाल से मुलाकात कर चंद्रबाबू नायडू सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

जानकारी दे दें कि विजयवाड़ा एयरपोर्ट के पास बुधवार को सुबह 11 बाजकर 27 मिनिट पर नायडू CM पद की शपथ लेंगे, इस कार्यक्रम में PM नरेंद्र मोदी भी शामिल हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here