चंदौली: 8 महीने के बाद पुलिस कस्टडी में आया फरार आरोपी

0
16

यूपी के चंदौली (Chandauli) में पुलिस ने 8 महीने पहले पुलिस के स्टडी से फरार हुए आरोपी को गिरफ्तार करने का काम किया है। पकड़े गए आरोपों के ऊपर कई धाराओं में मुकदमे दर्ज है जिसकी पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी।

पकड़े गए आरोपी के ऊपर रखा गया था 25000 का इनाम

चंदौली (Chandauli) जनपद की सदर कोतवाली पुलिस को 8 महीने बाद पुलिस कस्टडी से फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। मुगलसराय रेलवे स्टेशन के समीप से उसे गिरफ्तार किया गया था। इसके ऊपर बलात्कार और अपहरण का मुकदमा दर्ज था।पुलिस अधीक्षक ने हैदर के ऊपर 25000 रुपए ईनाम भी घोषित किया था। आपको बता देंगे चंदौली जनपद को सदर कोतवाली पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हासिल हुई,जब 25000 रुपए का इनामी पुलिस कस्टडी से फरार को मुगलसराय स्टेशन के समीप से गिरफ्तार कर लिया।

टॉयलेट करने के बहाने फरार हो गया था आरोपी

पुलिस के द्वारा जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है उसका नाम हैदर है। जिस पर अपहरण बलात्कार से सम्बन्धित अभियोग पंजीकृत था तथा अभियुक्त जेल मे निरूध्द था । तारीख 28.08.2023 को स्पेशल जज पाक्सो एक्ट न्यायालय में पेशी हेतु ले जाते समय पेशाब कर हाथ धोने के बहाने हाथ झटक कर भीड़-भाड का फायदा उठा कर पुलिस अभिरक्षा से अभियुक्त फरार हो गया था। जिस पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी। अभियुक्त पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार द्वारा 25 हजार रूपये की इनाम की घोषणा की गयी थी। जिस पर निरीक्षक कोतवाली चन्दौली गगन राज सिंह के नेतृत्व में कोतवाली चन्दौली पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चन्दौली पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 235/23 धारा 223/224 थाना व जनपद चन्दौली में वांछित व पुरस्कार धोषित (25 हजार इनामिया) अभियुक्त हैदर उर्फ गोलू पुत्र स्व0महबूब निवासी वार्ड नं0 11संजय नगर थाना व जिला चन्दौली को समय 08.30 बजे मुगलसराय स्टेशन के पास जिला चन्दौली से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई और उसे जेल पहुंचाया गया।