Canada: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह की हुई हत्या

हरदीप सिंह निज्जर भारतीय एजेंसियों की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। भारत में हिंसा और अपराध के कई मामलों में उसका नाम सामने आया था।

0
67

कनाडा (Canada) में खालिस्तानी आतंकी (Khalistani Terrorist) हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) की हत्या कर दी गई है। बताया गया है कि, उसकी गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस टारगेट शूटिंग में खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) को कई गोलियां मारी गईं। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) भारतीय एजेंसियों की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। भारत में हिंसा और अपराध के कई मामलों में उसका नाम सामने आया था। जिसके बाद उसे वांटेड टेररिस्ट की सूचि में डाला गया था।

भारत सरकार की तरफ से हाल ही में जारी हुई एक लिस्ट में हरदीप सिंह निज्जर का नाम भी शामिल किया गया था। इस सूची में 40 अन्य आतंकियों के नाम भी थे। निज्जर पर पिछले साल यानी 2022 में पंजाब के जालंधर में एक हिंदू पुजारी की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। इस हत्याकांड के बाद उस पर 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। खालिस्तान टाइगर फोर्स (Khalistan Tiger Force) ने इस पूरे हत्याकांड को अंजाम तक पहुंचाया था। हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) इसी संगठन का मुखिया था।

हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) पर भारत में कई तरह की और आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का भी आरोप था। आतंकी गतिविधियों को लेकर एनआईए भी उसके खिलाफ जांच कर रही थी। हालांकि अब उसे एक शूटआउट में मार दिया गया है। अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि इस हत्याकांड को किसने अंजाम दिया। कनाडा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।