माखन-मिश्री कान्हा जी को प्रिय, लेकिन क्या आप जानते यह सेहत के लिए कितना है फायदेमंद

माखन-मिश्री कई जगहों पर खाने को मिल जाएंगी। पर कभी आपने सोचा है कि ये दोनों फूड कॉम्बिनेशन सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है।

0
43
Butter-sugar

जन्माष्टमी का त्योहार आ रहा है, जिसकी तैयारियों में भक्तजन जोरो- शोरो से लगे हुए है। जहाँ भक्त लोग तरह-तरह के भोग और पकवानों की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में भगवान श्रीकृष्ण का नाम आते ही सबसे पहले लोगो के दिमाग में उनका भोग, माखन मिश्री आता है।

देश में आपको नॉर्मली ये दोनों ही चीजें कई जगहों पर खाने को मिल जाएंगी। पर कभी आपने सोचा है कि ये दोनों फूड कॉम्बिनेशन सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है। तो, आपको बता दें कि माखन, जिसे मक्खन भी कहते हैं ये असल में ओमेगा 3 और कुछ हेल्दी फैट से भरपूर है। तो, मिश्री में हीलिंग गुण है जो कि डाइजेशन को बेहतर बनाने में सहायता कर सकता है। इसके अलावा इन दोनों का एक सेवन आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाने में सहायता प्रदान कर सकता है।

जाने मक्खन-मिश्री खाने के असरदार फायदे

मक्खन में पाए जाते ये विटामिन

आपको हैरानी हो सकती है लेकिन अकेले मक्खन में 3 विटामिन होते हैं। विटामिन ए, के और ई। तो, मिश्री में विटामिन बी12 होता है। इसकी वजह से आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बच सकते हैं। जैसे कि पहले तो ये आपके नसों और टिशूज को नमी से भरता है और इनके कामकाज को बेहतर बनाता है। इसके बाद ये आंखों की सेहत के लिए अच्छा है और शरीर के तमाम अंगों के काम काज को बेहतर बनाता है।

हड्डियों के लिए माखन-मिश्री असरदार

अगर आप माखन-मिश्री खाते हैं तो ये दोनों आपकी हड्डियों के लिए फायदेमंद हैं। पहले तो, इनमें से एक मक्खन आपकी हड्डियों खासकर कि जोड़ों के बीच नमी बढ़ता और दूसरा, मिश्री वात की समस्या को कम करने में मददगार है। इसके अलावा इनके एंटीऑक्सीडेंट्स हड्डियों की हीलिंग और नरिशिंग में मददगार है जिससे आप हड्डियों में दर्द जैसी समस्याओं से बच सकते हैं।

मक्खन में होते एंटीऑक्सीडेंट्स

मिश्री में आयरन की अच्छी मात्रा होती है और मक्खन में कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते जो कि शरीर में खून की कमी को दूर कर सकते हैं। जब आप इन दोनों को खाते हैं ये आपके शरीर में खनिज तत्वों की कमी को दूर करता है और फिर हीमोग्लोबिन को बढ़ावा देता है। इससे शरीर में खून की मात्रा बनी रहती है और आपको कमजोरी नहीं होती।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ एक सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज या उपाय अपनाने से पूर्व हमेशा अपने चिकित्सक से संपर्क करें।