राणापुर में आयोजित हुई ब्लॉक कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक

0
38

Ranapur: आज ब्लॉक कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस कमेटी राणापुर (Ranapur) की अति महत्वपूर्ण बैठक गार्डन राणापुर (Ranapur) में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर पूरे प्रदेश में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा के राणापुर आगमन पर यात्रा के स्वागत एवं यात्रा को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार करने को लेकर सहमति बनाई गई।

आपको बता दे कि बैठक में जिला कांग्रेस के ऊर्जावान जिला अध्यक्ष प्रकाश रांका, जिला संगठन मंत्री जसवंत भाबर, ब्लॉक कांग्रेस के ऊर्जावान ब्लॉक अध्यक्ष मथियास भूरिया एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ दिनेश गाहरी ने अपने विचार रखे। सभा को सम्बोधित करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ दिनेश गाहरी ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और कुशासन से जनता त्रस्त हो चुकी है। इस भाजपा सरकार ने 18 साल में हर वर्ग का शोषण किया है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं, बेरोजगार आज सड़कों पर घूम रहे हैं। उन्हें रोजगार नहीं दिया जा रहा। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। महिलाओं में अत्याचार पर प्रदेश नंबर वन बन चुका है। दलित पिछड़ा आदिवासी वर्गों पर अत्याचार चरम पर है। महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ रखे हैं। जनता को अपना जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि इस भ्रष्टाचारी और 50% कमीशन वाली सरकार को उखाड़ फेंकना है। इस उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बन कर जन आक्रोश यात्रा को लेकर पूरे प्रदेश में लेकर जा रही है।

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेता जिला उपाध्यक्ष चंदूलाल जी पडियार, देवल जी परमार, चंदन जी गहलोत, रमेश जी राठौड़, डॉ मुदित जी शर्मा, जितेन्द्र जी शाह ने यात्रा को सफल बनाने की रूपरेखा बताई और सभी से यात्रा को सफल बनाने का आव्हान किया। बैठक का संचालन संभागीय प्रवक्ता साबिर जी फिटवेल ने किया।

बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कन्हैयालाल बसेर, विजय शाह, जिला मंत्री सुरेश समीर, नागर सिंह भूरिया, रमेश मेड़ा, बबलू कटारा, रतना वाखला, नरवेश अमलियार, योगी ठेकेदार, सूरज भूरिया, इरफान खान, विनोद पंचाल, नटवर गहलोत, ध्रुव राठौड़, नितेश शाह, सलमान निजामी, अरबाज सिसगर, अयाज पठान, काना प्रजापत, मोहन चौधरी, अजय ठाकुर, मेहुल डबगर, विष्णु पंचाल, पार्षद दिलीप डामोर, धन्ना लाल गेहलोत, लाला मुजम्मिल, सभी सरपंच, तडवी युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारी, एनएसयूआई के सभी पदाधिकारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस पार्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।