बलिया: बच्चे की शरारत की वजह से दो परिवारों के बीच हुआ तेज़ाब काण्ड

दो पक्षो में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षो के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

0
58

Ballia News: ख़बर उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के दुबहड़ थाना क्षेत्र के घोड़हरा क़स्बे में बच्चे की सरारत के विवाद तेजाब कांड में तब्दील हो गया। जहाँ दो पक्षो में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षो के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला दुबहड़ थाना अंतर्गत घोड़हरा गांव का है।

वीरेंद्र सोनी के तहरीर पर पुलिस ने 4 नामज़द लोगो पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है तो वही दूसरे पक्ष मुकेश और बदरू कुमार के तहरीर पर 2 नामजद लोगो पर तेजाब फेकने और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक एक बच्चा पूरे विवाद का कारण बताया जा रहा है विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर तेजाब फेंक दिया जिससे वो घायल हो गया। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।