बीजेपी ने मनोज तिवारी को एक बार फिर नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से बनाया अपना लोकसभा उम्मीदवार

मनोज तिवारी ने शनिवार को पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि देश के लोगों के दिलों में पीएम नरेंद्र मोदी हैं।

0
33

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 195 लोगों के नामों की घोषणा कर दी गई है। इस लिस्ट में 34 सांसदों के नामों को काट दिया गया है। वहीं 34 नए चेहरों को जगह दी गई है। ऐसे में मनोज तिवारी को एक बार फिर भाजपा ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से अपना लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। इस बीच भोजपुर संग और अभिनेता मनोज तिवारी ने शनिवार को पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि देश के लोगों के दिलों में पीएम नरेंद्र मोदी हैं। ऐसे में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है, इसमें किसी को कोई संदेह नहीं है।

उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने मुझपर फिर से भरोसा किया है। इस बार हमें वोट शेयर को बढ़ाना होगा। बता दें कि मनोज तिवारी वर्तमान में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से सांसद हैं। ऐसे में भाजपा ने उन्हें दोबारा इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं कमलजीत शेहरावत को पश्चिमी दिल्ली, रमेश बिधूड़ी को दक्षिणी दिल्ली और प्रवीण खंडेलवाल को चांदनी चौक से उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि साल 2014 लोकसभा चुनाव और साल 2019 लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने मनोज तिवारी को नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से अपना उम्मीदवार बनाया था।

बात दें कि मनोज तिवारी को भाजपा ज्वाइन करने के बाद ही लोकसभा चुनाव के लिए नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से टिकट दिया गया। इस दौरान 3 लाख वोटों से उन्होंने जीत दर्ज की। साथ ही लोकसभा 2019 में दोबारा मनोज तिवारी ने इसी सीट से चुनाव में जीत दर्ज की। बता दें कि दल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 5 सीटों के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली से भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनया है। बता दें कि बांसुरी सुप्रीम कोर्ट में बतौर वकील काम करती हैं।