विकसित भारत संकल्प यात्रा के मुख्य अतिथि रहे बीजेपी सासंद वीरेंद्र सिंह मस्त

"राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के बाद जो स्टैंड बनाया था। उस स्टैंड को उन्होंने नष्ट कर दिया।" - वीरेन्द्र सिंह मस्त, बीजेपी, सांसद

0
37

Ballia: ख़बर बलिया के बैरिया से है, जहाँ केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन नगर पंचायत बैरिया में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीजेपी सासंद वीरेंद्र सिंह मस्त (Virendra Singh Mast) रहे। नगर पंचायत में कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि मनटन वर्मा ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए हजारों जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरण किया।

राहुल गांधी के यूपी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा शरू करने को लेकर भाजपा के सांसद एवं भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त (Virendra Singh Mast) ने कहा राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के बाद जो स्टैंड बनाया था, उस स्टैंड को उन्होंने नष्ट कर दिया है। आने वाले दिनों में वह जो यात्रा संचालित कर रहे है, उनकी जो कार्य विधि है उससे अपने आप मे नष्ट हो जायेगे। भाजपा सांसद ने कहा यह यात्रा सत्ता के लिए है। पदयात्रा यदि सत्ता के लिए होती है तो जनता उस बात को समझती है। 

वही स्वामी प्रसाद मौर्या के उस विवादित बयान जिसमें उन्होने अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाने के सरकारी फैसले को कानून की रक्षा के लिए सरकार का कर्तव्य बताया है। भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त (Virendra Singh Mast) ने कहा स्वामी प्रसाद मौर्या देश की जनता के विषय है और न मेरे विषय है। मैं क्षमा चाहते हुए कहता हूं कि उन पर चर्चा न हो तो देश का होगा कल्याण।