भाजपा नेता वीरेन्द्र कुमार पाठक ने ब्राहम्णो को लेकर कही ये बात

वीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा बलिया के ब्राह्मण समाजवादी पार्टी को वोट नहीं देने वाला है। सभी ब्राह्मण भारतीय जनता पार्टी के साथ है।

0
17

यूपी के बलिया लोकसभा 72 क्षेत्र में जैसे-जैसे चुनाव का तारीख नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही है। एक तरफ पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चंद्रशेखर के पुत्र नीरज शेखर भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी है। तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी से सनातन पांडे चुनावी मैदान में है ऐसे में भाजपा द्वारा यह लगातार दावा किया जा रहा है कि हर वर्ग के लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ है तो वही अखिलेश यादव ने ब्राह्मण प्रत्याशीको चुनावी मैदान में उतरकर ब्राह्मण कार्ड खेला है।

इसी दौरान कई बार के मंत्री रहे और कई बार विधायक रह चुके स्वर्गीय बच्चा पाठक के भतीजा वीरेंद्र कुमार पाठक उर्फ टून जी पाठक ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि बलिया लोकसभा क्षेत्र के सभी ब्राह्मण बहुत समझदार और विद्वान है उनको पता है कि मुझको वोट कहां देना है। बलिया के ब्राह्मण समाजवादी पार्टी को वोट नहीं देने वाला है। सभी ब्राह्मण भारतीय जनता पार्टी के साथ है। भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के पक्ष में सभी वर्गों का वोट देने जा रहे हैं और लाखों वोटो के अंतर से नीरज शेखर चुनाव जीतने जा रहे है।