भाजपा नेता कामेश्वर सिंह के पिता ने दुनिया को कहा अलविदा

कामेश्वर सिंह के पिता महेन्द्र सिंह का देहांत देवरिया जिले के मोहरा गांव स्थित उनके घर पर हुआ है।

0
80

राजनीतिक गली से एक दुःखभरी खबर सामने आई है। जहां भारतीय जनता पार्टी के नेता व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह (BJP leader Kameshwar Singh) के पिता महेन्द्र सिंह का शनिवार को देहांत हो गया। महेन्द्र सिंह के निधन पर उनके परिवार सहित राजनीतिक गलियों में भी दुख का माहौल छाया हुआ है। वही उनके निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री योगी ने अपने शोक संदेश में कहा है कि, “भाजपा किसान मोर्चा, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कामेश्वर सिंह (BJP leader Kameshwar Singh) के पूज्य पिता जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।” उन्होंने आगे कहा कि, “प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

बता दे कि, कामेश्वर सिंह (BJP leader Kameshwar Singh) गोरखपुर के रहने वाले हैं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबियों में से हैं। जहां कामेश्वर सिंह के पिता महेन्द्र सिंह का देहांत देवरिया जिले के मोहरा गांव स्थित उनके घर पर हुआ है। वो 88 वर्ष के थे। पिछले दिनों हृदय संबंधी कुछ परेशानियों के कारण उन्हें गोरखपुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां कुछ दिन इलाज चलने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था, लेकिन शनिवार को उनका देहांत हो गया।