अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अब ले रहा विकराल रूप

विभाग का कहना है कि 15 जून को गुजरात में हवा की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे हो जाएगी और तेज हवा के साथ बारिश होगी।

0
43

अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Biparjoy) अब बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि, इसका असर सात राज्यों में दिखाई दे सकता है। हालांकि विभाग का कहना है कि 15 जून को गुजरात में हवा की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे हो जाएगी और तेज हवा के साथ बारिश होगी। तूफान का असर राजस्थान, महाराष्ट्र सहित कई दक्षिणी राज्यों में दिखाई देने लगा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान के 15 जून की दोपहर के आसपास मांडवी (गुजरात) और कराची (पाकिस्तान) के बीच सौराष्ट्र, कच्छ और उससे सटे पाकिस्तान के तटों को पार करने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 125-135 किमी प्रति घंटे से 150 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के साथ तूफान बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।

चक्रवाती तूफान बिपरजोय (Biparjoy) को लेकर गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने द्वारका में जिला अधिकारी और भाजपा नेताओं के साथ बैठक की है। पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर बिपरजॉय (Biparjoy) पिछले 6 घंटों के दौरान 9 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ा और 165 से 175 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 195 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है और लगभग 580 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फैलता जा रहा है।

वही पोरबंदर से 480 किमी दक्षिण-पश्चिम में, द्वारका से 530 किमी दक्षिण-पश्चिम में, नलिया से 610 किमी दक्षिण- पश्चिम में और कराची से 780 किमी दक्षिण की तरफ बढ़ रहा है। यह चक्रवात अचानक तीव्र हो गया है और 75 किमी प्रति घंटे की गति से 195 किमी प्रति घंटे की चरम तीव्रता तक पहुंच गया है। टाइफून रिसर्च सेंटर, जेजू नेशनल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता विनीत कुमार सिंह ने कहा, चक्रवात ताउक्त के बाद अरब सागर में बिपरजॉय सबसे मजबूत चक्रवात है।

विनीत कुमार सिंह ने कहा, इसके अलावा, यह उत्तर हिंद महासागर के इतिहास में केवल दूसरी बार है, कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों में एक ही प्री-मानसून सीज़न में श्रेणी 3 या उच्च तीव्रता का चक्रवात था। केवल 2019 में ऐसी घटना हुई थी। आईएमडी के अनुसार, चक्रवात बिपारजॉय केवल 24 घंटों में गहरे अवसाद (55.65 किमी प्रति घंटे) से बहुत गंभीर चक्रवात (121 किमी प्रति घंटे) में बदल गया है। यानी 24 घंटे में 65 किमी प्रति घंटे की हवा की गति में वृद्धि हुई है, जो अत्यधिक तीव्र स्तर पर है।