हरियाणा में बड़ा उलटफेर, बीजेपी को पीछे कर कांग्रेस चल रही आगे

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है।

0
18

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। शुरुआती रुझानों में विपक्षी दल का INDI अलायंस भाजपा और एनडीए को कड़ी टक्कर देता दिखाई दे रहा है। इस बीच सबसे बड़ा उलटफेर हरियाणा में हुआ है। आपको बता दें कि हरियाणा में लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने सभी 10 सीटों पर जीत हासिल की थी। राज्य में भी वर्तमान में भाजपा की ही सरकार है। हालांकि, इस बार बड़ा उलटफेर होता दिखाई दे रहा है।

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। हरियाणा की दस सीटों में अंबाला, करनाल, सोनीपत, रोहतक, सिरसा, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, गुड़गांव, भिवानी-महेन्द्रगढ़ और हिसार लोकसभा सीट शामिल हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस यहां गठबंधन में चुनाव लड़ रही हैं।

ताजा रुझानों की बात करें तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक साथ मिलकर भाजपा पर भारी पड़ रही है। ताजा रुझानों में हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस 5 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी 1 सीट पर आगे चल रही है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी 4 सीटों बढ़त बनाए हुए हैं।