टिल्लू ताजपुरिया मर्डर केस में हुआ बड़ा खुलासा

तिहाड़ जेल में मंगलवार की सुबह गैंगवार के चलते नामी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई थी।

1
59

टिल्लू ताजपुरिया (Tillu Tajpuria) मर्डर केस में एक चौका देने वाला खुलासा हुआ है। कल सुबह तिहाड़ जेल (Tihar Jail) के अंदर गैंगस्टर सुनील मान उर्फ सुनील टिल्लू ताजपुरिया (Tillu Tajpuria) की हत्या कर दी गई थी। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की कई टीमें जांच के लिए तिहाड़ जेल (Tihar Jail) पहुंची थीं। स्पेशल सेल के सूत्रों ने बताया की गोगी गैंग के 4 बदमाशों ने जेल के अंदर पुलिस और जेल प्रशासन के सामने टिल्लू ताजपुरिया (Tillu Tajpuria) को मारा है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस के सामने बदमाशों ने 92 से ज्यादा बार नुकीले हथियार से हमला किया।

गोगी गैंग के बदमाशों ने टिल्लू ताजपुरिया पर हमला किया

इतना ही नहीं स्पेशल सेल के सूत्रों ने बताया कि, जब हमलावर हमला करके थक गए तब टिल्लू ताजपुरिया (Tillu Tajpuria) को छोड़ा। इसके बाद जेल प्रशासन जब टिल्लू ताजपुरिया (Tillu Tajpuria) के शरीर को चादर से ढककर ले जाने लगा तब भी गोगी गैंग के बदमाशों ने टिल्लू ताजपुरिया (Tillu Tajpuria) पर हमला किया। बताया जा रहा है कि, टिल्लू ताजपुरिया (Tillu Tajpuria) पर जब हमला किया जा रहा था तो सामने 3 कुख्यात गैंगस्टर सोनू दरियापुर, प्रदीप सोलंकी और मंजीत महाल भी मौजूद थे। ये तीनों कुख्यात गैंगस्टर माने जाते हैं लेकिन ये तीनों ने भी हमले के वक्त टिल्लू ताजपुरिया (Tillu Tajpuria) को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

सुनील मान के ऊपर राइवल गैंग के लोगो ने हमला किया था

सूत्रों ने बताया कि, हमलावर जब हमला कर रहे थे तब जेल की सुरक्षा में तैनात तमिलनाडु आर्म्ड्स पुलिस के जवान, लोकल पुलिस और जेल प्रशासन सामने खड़ा मूक दर्शक बना हुआ था। स्पेशल सेल के सूत्रों से मिली इस जानकारी के बाद टिल्लू ताजपुरिया की हत्याकांड में जेल प्रशासन पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि, तिहाड़ जेल में मंगलवार की सुबह गैंगवार के चलते नामी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि दिल्ली के टॉप मोस्ट गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया उर्फ सुनील मान के ऊपर राइवल गैंग के लोगो ने हमला किया था। जिसके बाद सुबह 06:30 बजे डीडीयू अस्पताल में टिल्लू ताजपुरिया की मौत हो गई।

Comments are closed.