जीवा शूटआउट केस में हुआ बड़ा खुलासा

बुधवार की शाम उत्तर प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता रहे ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड के आरोपी संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

0
9

Jeeva shootout case: मुख्तार अंसारी के करीबी संजीव जीवा शूटआउट केस (Jeeva shootout case) में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गैंगवार के चलते ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। मालूम चला है कि, अपराध की दुनिया में वर्चस्व की जंग के चलते संजीव जीवा की हत्या कराई गई है। इसमें शक की लहर सुनील राठी की तरफ उठ रही है। गैंगेस्टर सुनील राठी से संजीव जीवा की पुरानी अदावत रही है। संजीव जीवा मुन्ना बजरंगी का करीबी था और इसलिए सुनील राठी से उसकी पुरानी शत्रुता रही है।

बता दें कि, मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या कराने का आरोप भी सुनील राठी पर है। 9 जुलाई 2018 को बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पश्चिमी यूपी में सुनील राठी और संजीव जीवा गैंग में वर्चस्व की जंग शुरू हो गई थी। संजीव जीवा की हत्या का आरोपी सुनील राठी गैंग के संपर्क में आने की जानकारी मिली है। जानकारी के मुताबिक आरोपी शख्स करीब 3 महीने पहले मुंबई में रहते हुए सुनील राठी गिरोह के संपर्क में आया था।

मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले एक महीने से आरोपी अपने घरवालों के संपर्क में नही था। बताया जा रहा है कि, लखनऊ कोर्ट की रेकी और हत्या की प्लानिंग करने के चलते आरोपी पिछले एक महीने से गायब था। इस बीच एसआईटी की टीम ने कल देर रात घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए।

बता दे कि, बुधवार की शाम उत्तर प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता रहे ब्रह्मदत्त द्विवेदी (Brahmadatt Dwivedi) हत्याकांड के आरोपी संजीव जीवा (Sanjeev Jiva) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।