संजीव जीवा हत्याकांड को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

शूटर विजय को नेपाल में असलम ने संजीव जीवा को मारने के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी।

0
8

उत्तर प्रदेश के लखनऊ कोर्ट में हुए गैगस्टर संजीव जीवा हत्याकांड (Sanjeev Jeeva murder case) में बड़ा खुलासा हुआ है। शूटर विजय यादव (Vijay Yadav) ने पुलिस से हुई पूछताछ में कुबूला है कि, उसे नेपाल में असलम ने संजीव जीवा (Sanjeev Jeeva) को मारने के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी।

पुलिस के मुताबिक, लखनऊ जेल में बंद संजीव जीवा (Sanjeev Jeeva) ने असलम के भाई आतिफ की दाढ़ी नोंच ली थी। भाई के अपमान का बदला लेने के लिए असलम ने विजय यादव (Vijay Yadav) को संजीव जीवा (Sanjeev Jeeva) की हत्या करने की सुपारी दी थी।

बता दें कि, पुलिस हिरासत में लखनऊ के एससीएसटी कोर्ट रूम में बीते बुधवार दोपहर के बाद मुख्तार अंसारी के बेहद करीबी कुख्यात अपराधी संजीव जीवा की हत्या कर दी गई। वकील के लिबास में आए शूटर विजय यादव ने कोर्ट रूम में ही रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ छह राउंड फायरिंग की। जिसके बाद ही जीवा की मौत हो गयी थी।