भोजपुरी ऐक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के का नया वीडियो हुआ वायरल

शेखर त्रिपाठी ने साझा किया वीडियो

1
41

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Bhojpuri actress Akanksha Dubey) की मौत एक अनसुलझी कहानी बनकर रह गई है। भोजपुरी अभिनेत्री भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Bhojpuri actress Akanksha Dubey) ने सुसाइड क्यों किया, इस पर से पर्दा अभी तक नहीं उठ सका है। प्रकरण में आरोपी समर सिंह और संजय सिंह जेल में हैं। इस कहानी में एक नया मोड़ तब आ गया जब आकांक्षा की मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने एक वीडियो साझा किया।

वीडियो भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Bhojpuri actress Akanksha Dubey) का है। 38 सेकेंड के इस वीडियों में रोते-बिलखते दिख रही हैं। उन्होंने दो बार कहा कि मेरे साथ कुछ भी होता है तो जिम्मेदार समर सिंह होगा। वो कह रही हैं- मुझे नहीं पता कि मैंने क्या गलत किया है। बस इतना पता है कि मैं अब नहीं रह रही इस दुनिया में। ये मेरा आप लोगों के साथ लास्ट बातचीत है। अगर मेरा कुछ भी होता है तो इसका जिम्मेदार समर सिंह है। फिर अगले कुछ सेकेंड तक रोती रहती हैं। फिर वीडियो खत्म हो जाता है।

यह वीडियो इंस्टाग्राम रील का है। ये वीडियो कब का है ये नहीं पता। मालूम हो कि समर सिंह और उसका दोस्त संजय सिंह जिला जेल में बंद है। दोनों पर आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में बीते 27 मार्च को सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इससे पहले 26 मार्च की सुबह आकांक्षा दुबे सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मृत पड़ी मिली थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से अभिनेत्री की मौत की बात पुलिस ने कही है। वहीं आकांक्षा की मां ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह को पुलिस ने जिला जेल में दाखिल कराया। समर सिंह बीते 13 अप्रैल से कस्टडी रिमांड पर था। पुलिस ने पूछताछ में कई राज उगलवाए। समर सिंह से पूछताछ करने वाली टीम में शामिल पुलिस कर्मियों के अनुसार, अब तक की कार्रवाई के दौरान पर्याप्त साक्ष्य और तथ्य मिले हैं। गौरतलब है कि आकांक्षा की मां ने आरोप लगाया था कि समर सिंह ने रुपये हड़प लिए। समर सिंह ने काम करने के बाद आकांक्षा को पैसे नहीं दिए।

Comments are closed.