पहलवानों के समर्थन में आयी भारतीय किसान यूनियन

7 मई को अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उग्राहां के नेतृत्व में पंजाब से हजारों महिलाएं जंतर-मंतर पर खिलाड़ियों का साथ देने पहुंच रही हैं।

2
14

पंजाब की सबसे बड़ी किसान यूनियन दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे है। ये भारतीय किसान यूनियन (bharatiya-kisan-union) पहलवानों के समर्थन में उतर आये है। 7 मई को अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उग्राहां (Joginder Singh Ugrahan) के नेतृत्व में पंजाब से हजारों महिलाएं जंतर-मंतर पर खिलाड़ियों का साथ देने पहुंच रही हैं। इसके अलावा 11, 12 और 13 को पंजाब, हरियाणा और उत्तराखण्ड में महिलाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

किसान नेता चौधरी नरेश टिकैत (Naresh Tikait) ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरने पर पुलिस के द्वारा दुर्व्यवहार किया गया। जिसे लेकर ऐतिहासिक सर्वखाप मुख्यालय सौरम पर तत्काल में पंचायत बुलाई गई। जिसमें खापों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और सर्वसम्मति से 7 मई को दिल्ली चलने का फैसला किया है।

बता दें कि, पहलवान 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, जो उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सांसद भी हैं। जहाँ धरने पर बैठे पहलवान बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच कथित तौर पर ‘हाथापाई’ भी हुई थी। जिसके कारण कुछ प्रदर्शनकारियों के सिर पर चोटें आई थी।

वही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने जंतर-मंतर पर पहलवानों और पुलिस के बीच हुई हाथापाई को लेकर बृहस्पतिवार को बीजेपी पर निशाना साधा था और राष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ उसके व्यवहार को दुखद और शर्मनाक बताया था।

Comments are closed.